अपराध

बड़ी खबर : घुघली क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ हैवानियत... बच्ची का हाथ मरोड़कर रस्सी से बांध दबंगो ने छेड़छाड़ किया फिर पीटा, 5 गिरफ्तार


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : घुघली थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ व हाथ बांधकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। गाँव के ही कुछ लोगों ने नाबालिक लड़की का हाथ बांधकर पिटाई की और छेड़छाड़ भी किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सीओ सदर ने वायरल वीडियो की जांच की। 

मामला घुघली क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर एक नाबालिक लड़की ने घुघली पुलिस से कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराया कि उसके घर पर कुछ लोगों द्वारा ईंट पत्थर फेंका जा रहा। बताया जा रहा है कि मामल को पुलिस ने गंभीरता से नही लिया। जिससे आरोपियों ने नाबालिक लड़की का हाथ को रस्सी से बांधकर पिटाई की और लड़की से छेड़छाड़ किया। 

इस मामले में सीओ सदर अजय सिंह ने बताया कि घुघली क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नाबालिक लड़की को रस्सी से बांधकर पिटाई की गई और उससे छेड़छाड़ किया गया। इसके पहले भी लड़की से मारपीट व घर पे ईंट पत्थर फेंकने के मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज फिर आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट की और छेड़छाड़ किया है।  मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : भतीजे के जन्म पर बाजार में पिस्टल से की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार -पनियरा क्षेत्र के मुड़ीला बाजार की घटना